G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के सेमरहा गाँव के समीप दो बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार दो सगे भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के।लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र सेमरहा गाँव निवासी राम आशरे का 45 वर्षीय पुत्र राकेश और उसका भाई 40 वर्षीय राम चंद दोनो भाई एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक गाँव के बाहर पहुंची तभी तेज रफ्तार दूसरी बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक सवार दोनो भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात गम्भीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी आशीष व पायलेट सुनील के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share