उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो के बाईपास पर स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप चार पहिया वाहन और ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार पहिया वाहन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के काकादेव थाना क्षेत्र के विजयनगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय सुनील कुमार का 24 वर्षीय पुत्र आर्यन और श्याम प्रकाश का 40 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश दोनों किसी काम से चार पहिया वाहन से फतेहपुर जनपद आये थे जब नेशनल हाईवे दो के बाईपास पर स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप पहुंचे तभी ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

जिसमें आर्यन व जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट संतोष कुमार ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!