G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड बस्तापुर गाँव की मोड पर स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे स्कूटी सवार बाबा और नातिन घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी स्वर्गीय केदार नाथ गुप्ता का 75 वर्षीय पुत्र बृजमोहन लाल गुप्ता स्कूटी पर अपने पुत्र अजय कुमार गुप्ता की 22 वर्षीय पुत्री आरती गुप्ता को सवार कर हुसैनगंज कस्बे दवा लेने गया था।

वहां से लौटते समय जब वह बस्तापुर मोड़ के समीप पहुंचा तभी उसकी स्कूटी अनीस्तित होकर गिर गई। जिसमें स्कूटी चालक बाबा और नातिन दोनों घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट लालबाबू घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share