उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित मुरादीपुर गांव के समीप बाइक सवार के सामने अचानक ट्रक आ गया। ट्रक से खुद को बचाने के प्रयास में बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चुरमन खेड़ा गाँव निवासी विशाल का 36 वर्षीय पुत्र संजय बीती शाम बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर मुरादीपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी अचानक सामने ट्रक आ गया। ट्रक से खुद को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार संजय घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!