उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के पलिया गांव में घर में काम कर रही महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी सुरेंद्र कुमार की 30 वर्षीय पत्नी कमला देवी को घर में काम करते समय ज़हरीले सांप ने काट लिया।

सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share