उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के तिलकापुर गाँव के समीप बीती रात को कानपुर जा रहा युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जसराजपुर गांव निवासी मोहनलाल का 32 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार ट्रेन से कानपुर जा रहा था। बताते हैं कि जब ट्रेन तिलकापुर के समीप पहुंची तभी अचानक वह चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी ज्ञानमती का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share