G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथगांम रोड मवई कुटी के समीप बीती रात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लाल का पूरवा मजरे मवई गांव निवासी स्वर्गीय राधेश्याम का 41 वर्षीय पुत्र गुलाब सिंह बीती रात बाइक पर सवार होकर किसी काम से घर से निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के हथगांम रोड मवई कुटी के समीप पहुंचा। तभी ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया जिससे गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share