उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर के सभागार कक्ष में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की लगभग 285 प्रार्थना पत्रों में लगभग डेढ़ दर्जन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। और शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के आदेश दिए गए। खागा तहसील परिवार के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस दिवस में फरियादियों की प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि फरियादियों की कुल 285 प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए हैं। जिसमें से लगभग 16 शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया है। और उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें राजस्व राजस्व, पुलिस, विद्युत,जल निगम से सम्बंधित प्राप्त किया गया। और शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने हेतु आदेशित किया गया है।वही पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने पुलिस से सम्बंधित मामलों को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्रीय थाना अध्यक्षों व आये प्रभारियों को स्कूलों व विद्यालयों में छुट्टी के समय मुस्तैद रहने हेतु व महिला कांस्टेबलों को समय से विद्यालयों में भेजकर सुरक्षा का भरोसा दिलाएं। और इर्द-गिर्द घूमने वालों पर कड़ी नजर रखने हेतु आदेशित किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, समस्त थानों के थानाध्यक्ष व राजस्व कर्मी एवं पुलिस टीम मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!