उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्शे पर सवार माँ, बेटी और नातिन तीनों घायल हो गई। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रेम चंद की 58 वर्षीय पत्नी आशा देवी व उसकी 38 वर्षीय पुत्री रीना देवी पत्नी रोहित और रीना देवी की 18 वर्षीय पुत्री तान्या पुत्री रोहित सभी ई-रिक्से पर सवार होकर धाता थाना क्षेत्र के गेरिया गांव जा रही थी।

जब उनका रिक्शा पौली गांव से आगे बढा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे में सवार आशा देवी उसकी पुत्री रीना देवी और नातिन तान्या तीनों घायल हो गई। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने रीना देवी व तान्या को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए आशा देवी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

