G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अल्लीपुर ओवर ब्रिज के नीचे पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सय्यद वाडा मोहल्ला निवासी नौशाद अली का 30 वर्षीय पुत्र शादाब उर्फ राजा जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आज वह रिक्से पर सवारी लेकर मलवा थाना क्षेत्र के अलीपुर गया था। तभी नेशनल हाईवे 2 पर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे पिकअप उसके रिक्से को टक्कर मारते हुए निकल गई।

जिससे रिक्शा चालक शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share