उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के हसनापुर सानी गांव निवासी हरिलाल सोनकर का 21 वर्षीय पुत्र कमल सोनकर बीती रात बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा गया था।

तभी उसकी बाइक कस्बे में अनियंत्रित होकर गिर गई और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share