G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप खेत में काम करने गए किसान को ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी राम सजीवन का 40 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार गांव के समीप स्थित खेत में काम करने गया था। तभी वहां उसको जहरीले कीड़े ने काट लिया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को जानकारी दिया।परिजनों ने घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share