उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के धारूपुर गाँव के समीप अधेड़ शौचक्रिया करने गया था। तभी उसका पैर फिसला और वह तालाब में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार धारूपुर गांव निवासी होरीलाल का 50 वर्षीय पुत्र राकेश लोधी शौचक्रिया करने के लिए गांव के समीप स्थित तालाब किनारे गया था। तभी अचानक उसका पैर फिसल जाने से वह पानी में गिर गया। तालाब गहरा होने के चलते उसकी डूबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकल वाया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share