उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवां गांव के समीप बाइको की भिड़ंत में बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लहंगी गांव निवासी बुधराज अपनी 35 वर्षीय पत्नी लीला वती को बाइक पर सवार कर किसी काम से राधा नगर थाना क्षेत्र आया था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के रमवां गांव के समीप गाँव की मोड पर पहुंची तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी लीला वती बाइक।से गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share