G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर गांव में घर के बाहर खड़े युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर गांव निवासी रामाधार का 45 वर्षीय पुत्र राम किशुन शनिवार की शाम सात बजे अपने घर के समीप खड़ा था। तभी रोड से निकले तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसका इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामें की कार्यवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share