G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ले में बीती रात युवक अपने घर की छत पर सो रहा था तभी वह नींद के झोंके में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बे के काजी टोला मोहल्ला निवासी वजीर अहमद का 45 वर्षीय पुत्र इरशाद अहमद घर पर अकेला था। और बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था तभी वह नींद के झोंके में उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी पड़ोसी नसीम जहां को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share