उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा वर्मा चौराहा के समीप स्थित अपने घर में पोंछा लगाते समय किशोरी स्टैंड फैन को हटाते समय फैन में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों को हादसे की जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा वर्मा चौराहा निवासी महेंद्र की 17 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी आज घर में पोंछा लगा रही थी।

घर मे स्टैंड फैन रखा हुआ था। तभी वह स्टैंड फैन को हटाते समय स्टैंड फैन में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त करंट से अलग कर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share