उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के पनिया तिराहे के समीप दो बाईकों की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायलों का इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरु थाने में तैनात 59 वर्षीय एसएसआई सुरेश कुमार तिवारी जो विगत एक वर्षों से फतेहपुर में 12 बटालियन के नए जवानों को ट्रेनिंग देने का काम करते चले आ रहे हैं। आज सुबह वह थाने से फतेहपुर के लिए बाइक पर सवार होकर जवानों को ट्रेनिंग देने के लिए निकले थे।

जैसे ही उनकी बाइक थाना क्षेत्र के पनिया तिराहे पर पहुंची तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए खखरेरू स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एसएसआई सुरेश कुमार तिवारी की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरा बाइक चालक कहीं और अपना इलाज करने चला गया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर एसएसआई का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!