उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव में महिला अपने घर में पलंग पर आराम कर रही थी और समीप में फर्राटा पंखा चल रहा था। तभी पंखा चलते-चलते पलंग पर लेटी महिला पर गिर गया। और पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी जीतू यादव की 30 वर्षीय पत्नी आरती देवी अपने घर में पलंग पर लेटकर आराम कर रही थी।

वही समीप में फर्राटा पंखा चल रहा था और पंखा चलते-चलते पलंग पर लेटी आरती देवी के ऊपर आकर गिर गया। जिससे आरती देवी पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share