उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में ननिहाल आई मासूम बच्ची घर मे खेलते समय बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको करंट से अलग कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के रामादेवी मोहल्ला निवासी दीपक कुमार की 5 वर्षीय पुत्री मिस्टी देवी अपनी मां के साथ मलवा थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव अपनी ननिहाल घूमने आई थी।

तभी घर मे खेलते समय उसने बिजली के कटे तार को छू लिया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको करंट से अलग कर अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मासूम को मृत घोषित कर दिया। वही साथ आए परिजन शव को अपने साथ घर लेकर चले गए। अस्पताल पहुंची मृतिका मासूम की नानी कुसमा देवी ने बताया कि यह मेरी नातिन है और अपनी मां के साथ ननिहाल घूमने आई थी। तभी घर में बिजली के कटे तार को इसने छू लिया जिससे करंट की चपेट में आकर इसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share