उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला माता के मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंची महिला का रुपयो से भरा पर्स चोर ने पार कर दिया। पर्स गायब होने की जानकारी जब महिला को हुई तो उसके होश उड़ गए। चोरी की घटना की शिकायत महिला ने सुरक्षा में लगे पुलिस से किया तो पुलिस चोरी करने वाले को तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के सलवन थाना क्षेत्र के पीरा नगर निवासी राधेश्याम की पत्नी संजू देवी अपने परिजनों के साथ कौशाम्बी जनपद के कड़ा थाना क्षेत्र के शीतला धाम माता के दरबार मे वह दर्शन करने आई थी।

तभी माता के दरबार मे महिला का रुपयो से भरा पर्स चोरो ने दर्शन करते समय पार कर दिया। दर्शन कर जब संजू देवी भीड़ से बाहर निकली तो उसको अपना पर्स के गायब होने का एहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। माता के दरबार में ड्यूटी पर लगे पुलिस के जवानो से पीड़िता ने घटना की शिकायत किया तो पुलिस घटना को अंजाम देने वाले चोर की तलाश में लगी है।

By

Share
Share
error: Content is protected !!