G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गांव में युवक घर में मशीन द्वारा मट्ठे से घी निकल रहा था। तभी मशीन में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक झुलस गया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ढकौली गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार पासवान का 27 वर्षीय पुत्र अलकेश पासवान घर में बिजली की मशीन द्वारा मट्ठे से घी निकाल रहा था।

तभी मशीन में उतरे करंट की चपेट में आकर अलकेश झुलस गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना समाज सेवी अशोक तपस्वी को दिया। सूचना मिलते ही अपनी एम्बुलेन्स के साथ मौके पर पहुंचे अशोक तपस्वी ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share