उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता कस्बे में इन दिनों बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया हुआ है। बंदरों ने मचाया उत्पात मचा रखा है। जिससे लोग परेशान है। आंबेडकर नगर, ठाकुर दरियाव सिंह नगर अब्दुल कलाम नगर में बंदरों के झुंड ने सबसे ज्यादा आंतक मचा रखा। बहुत से लोगों को बंदरों ने काट लिया है, लेकिन प्रशासन की ओर से कस्बा में बढ़ रहे बंदरों के आतंक से स्थानीय लोगों को निजात दिलाने के लिये कोई प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। जिस कारण स्थानीय लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष हैं। तन्ना कहार, नीतेश केसरवानी, शिवम् कुमार लकी, बबलू , करन ने बताया कि पिछले कई दिनों से बंदरों की बाढ़ आ गई हैं, जिस कारण कस्बे में छतों के ऊपर बंदरों के झुंड नजर आते हैं। बंदर आए दिन घरों से सामान उठाकर भाग जाते हैं। वहीं, सामान उठाने जब बंदरों को भगाने का प्रयास किया जाता है तो बंदर उल्टा स्थानीय लोगों पर ही हमला कर देते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर मकान की छतों से उनके कपड़े उठाकर भाग जाते है और कपड़ों को फाड़ देते हैं। स्थानीय लोग बंदरों के आतंक से भारी परेशान हैं। कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। इस बारे अधिशाषी अधिकारी अजीत कुमार बागी ने कहा कि जल्द ही नगर पंचायत की ओर से इस बारे विशेष अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने का प्रबन्ध किया जाएगा जिसके बाद स्थानीय लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

