G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में एक पखवारा पूर्व लापता हुई किशोरी का शव पुलिस ने हुसैनगंज थाने के असनी गंगा घाट से आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैना कला गांव निवासी करन सिंह की 17 वर्षीय पुत्री पूजा 23 सितंबर को लापता हो गई थी। जिस पर पिता ने 25 सितंबर को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 28 सितंबर को कस्बा निवासी दिलीप पासवान सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। जिस पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को घटना से अवगत कराया। जिनकी निशानदेही पर ग्यारह दिन बाद मंगलवार की शाम असनी पुल के नीचे बोरी से किशोरी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का दिलीप से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 23 सितंबर को दिलीप ने उसकी पुत्री को अगवा कर लिया था। अपने अन्य कई साथियों के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी थी। उसका कहना है कि घटना के बाद कई बार दिलीप से जानकारी ली गई कि उसने बताया कि उसको कोई जानकारी नहीं है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share