उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता नगर के चौधरी राम रूप सिंह इंटर कालेज में साइबर सुरक्षा को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत धाता पुलिस ने इंटर कॉलेज में जागरुकता कैंप लगाकर छात्राओं विभिन्न योजनाओं, साइबर अपराध व पुलिस के हेल्प लाइन नंबर्स की जानकारी दी गई। खागा तहसील क्षेत्र के धाता नगर के चौधरी राम स्वरूप इंटर कॉलेज में साइवर सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए थाना अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराध के बारे में जागरूक किया गया। और छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताए गए। और उन्होंने छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, आनलाइन शापिंग आदि की भी जानकारी देते हुए इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड केयर हेल्पलाइन नंबर 1098, वन स्टाफ सेंटर 181, पुलिस आपातकालीन नंबर 112 और एंबुलेंस सेवा 108 के बारे में अवगत कराया गया।इसके अलावा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पिंक बूथ, थानों में स्थापित महिला हेल्प डेक्स, निराश्रित महिला पेंशन, वन स्टाप सेंटर, विधवा पेंशन की जानकारी दी गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!