G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा चुरिया गाँव में घर की दीवार गिरने से महिला मलवे में दब गई। ग्रामीणों को जामकारी हुई टी सभी ने मिलकर उसको मलवे से बाहर निकाला जब तक उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गौरा चुरियारा गांव निवासी स्व0 अमर सिंह की 49 वर्षीय पत्नी शीला देवी घर के बाहर आंगन में बैठी थी। तभी अचानक घर की दीवार उसके ऊपर ढह गई। जिसके मलबे के नीचे वह दब गई। शोर-शराबा सुनकर परिजन व आस-पास के लोगों ने जल्दी-जल्दी मलबा हटाया तब तक देर हो चुकी थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share