G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के लढौली गाँव में महिला ने परिवारिक कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लढौली गाँव निवासी वीरेंद्र कुमार की 25 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी ने परिवारिक कलह के चलते घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे।

जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर महिला का इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, वही साथ आए मृतिका के परिजन शव को अपने साथ लेकर घर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share