G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर गेट पर बने ओवर ब्रिज के समीप चौधरी गार्डन के पास रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के जय राम नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय विद्यया सागर का 45 वर्षीय पुत्र उमेश चंद बीती देर रात बाइक पर सवार होकर घर से निकला था।

जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 नंबर गेट पर बने ओवर ब्रिज के समीप चौधरी गार्डन के पास पहुंचा तभी रोड किनारे खड़े ट्रक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share