उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ताॅम्बेश्वर चलचित्र सिनेमा जीटी रोड घर के सामने खड़ी चार पहिया गाडी को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। पीड़ित ने कोतवाली ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। जानकारी के अनुसार शहर के ताॅम्बेश्वर चलचित्र सिनेमा जीटी रोड़ निवासी शिवशंकर का पुत्र लोकेन्द्र प्रताप सिंह की चार पहिया मारूति ब्रेजा कार नम्बर-यू०पी०71 ए०जे०0950 खड़ी थी। जिसको देर रात लगभग 1ः50 बजे अज्ञात चोरों ने गाडी को गायब कर दिया। सुबह जब नींद खुली तो घर के सामने से चार पहिया लपता थी। काफी खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी न हुई। जिस पर पीड़ित लोकेन्द्र प्रताप ने अपने मित्र मानवाधिकार फोरम के प्रदेश सचिव मेराज से मिलकर घटना की जानकारी दी। और कोतवाली पहुँकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। उधर पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुये अपनी तहकीकात शुरू कर दी है।

By

Share
Share