G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के सहबसी गांव के समीप स्थित बालिका अपने परिजनों के साथ खेत गई थी। तभी वहां ज़हरीले सांप ने उसको काट लिया, जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सहबसी गांव निवासी छोटेलाल की 9 वर्षीय पुत्री अंकिता देवी परिजनों के साथ खेत गई थी।

तभी उसको वहां ज़हरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई। तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 मिनट को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बालिका की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share