उत्तर प्रदेश फतेहपुर। जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे के पेट्रोल पम्प के समीप संदिग्ध अवस्था में ट्रक के अंदर चालक की मौत हो गई। लोगों ने जब चालक को ट्रक के अंदर मृत अवस्था मे देखा तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के बेगूसराय जनपद के फुलवारी निवासी गैना साहू का 27 वर्षीय पुत्र जीवन कुमार जो ट्रक चालक था। वह तीन दिन पूर्व राजस्थान से ट्रक लेकर निकला था। जो फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप स्थित पेट्रोल पम्प के पास अपनी ट्रक को खड़ा कर ट्रक के अंदर था। तभी उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। लोगो ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!