उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत 58 ग्राम पंचायतों में नौ दिनो से भक्तों ने गाँव- गाँव में माँ दुर्गा के दरबार में नौ रूपों में विराजमान हुई। क्षेत्र में 207 स्थानों में माँ दुर्गा के पाडालों में भव्य रूप से स्थापित करते हुए पूजा अर्चना संपन्न हुई। जहाँ माँ दुर्गा के दरबार में माताओं और बहनों ने अपने-अपने बच्चों के मुडंन संस्कार करते हुए मन्नत भी परिवार की सुख शांति के लिए आराधना किया गया। वही क्षेत्रों में थारियावं थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने टीम बनाकर माँ दुर्गा पाडालों में पुलिस के जवान डयूटी के लिए तैनात किए गए। और थाना प्रभारी स्वयं ही निगरानी के लिए सुबह और शाम को माँ दुर्गा पाडालों पर पड़ताल किया जा रहा है। हसवा, आमांपुर ,मिचकी, फरीदपुर, छीतमपुर, बिलंदा, दानियालपुर, मुरावं, एकारी, महमदपुर नेवादा, मोहम्मदपुर कला, करमचंद साडा, थारियावं कस्बे में नवरात्र में नवमी के दिन शुक्रवार को कस्बे के जी टी रोड के दुर्गा पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे खीर,पूड़ी,हलवा श्रदालुओं को खिलाया जा रहा था। वहीं इस भंडारे में भारी संख्या में श्रदालु भक्तों की भीड़ पहुंची। और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किए। हसवा कस्बे में संगत कुटी परिसर में विराजमान माँ दुर्गा के दरबार में माताओं और बहनों ने कन्या भोज कराया। कुबडी मंदिर में माँ दुर्गा के दरबार में रात जागरण, प्रसाद वितरण किया गया। बाजार में माँ दुर्गा के दरबार में पूजा अर्चना हुई और कन्या भोज कराया गया। वही शंकर पुर गाँव में विराजमान माँ दुर्गा के दरबार में कन्या भोज कराया गया है। मिचकी ग्राम प्रधान नीरज यादव ने मां दुर्गा के दरबार में कन्या भोज कराया। प्रसाद वितरण किया। संनगाव गाँव में माँ दुर्गा के दरबार में ग्राम प्रधान बलवीर यादव ने कन्या भोज कराया और प्रसाद वितरण किया गया। औरई गाँव में ग्राम प्रधान ने दीपक दूबे ने माँ दुर्गा के दरबार में कन्या भोज कराया। और प्रसाद वितरण किया। बुधरामऊ गाँव में ग्राम प्रधान नितिन शुक्ला ने माँ के दरबार में पूजा अर्चना किया। और कन्या भोज कराया। और प्रसाद वितरण किया गया।चकबरारी बिलंदा गाँव में माँ दुर्गा के दरबार में पूजा अर्चना करते हुए कन्या भोज कराया। एकारी गाँव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमल साहू ने माँ के दरबार में पूजा अर्चना करते हुए प्रसाद वितरण कराया। बहरामपुर गाँव में माँ दुर्गा के दरबार में पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश यादव ने पूजा अर्चना करते हुए कन्या भोज कराया। थारियावं कस्बे के शिवसरण यादव समाज सेवी ने माँ के दरबार में पूजा अर्चना करते हुए कन्या भोज कराया। रसूलाबाद गाँव में माँ दुर्गा के दरबार में ग्राम प्रधान प्रदीप यादव ने माँ के दरबार में पूजा अर्चना करते हुए कन्या भोज कराया। मुरावं गाँव में माँ दुर्गा के दरबार में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेश शिव हरे ने कन्या भोज कराया और प्रसाद वितरण किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!