G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अम्बापुर ओवर ब्रिज के समीप दो बाइको की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक से घायल हो गए घायलो को।इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक नाथनपुर गांव निवासी प्रेमलाल का 20 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के घर में कार्यक्रम था उसके लिए वह सामान खरीदने अम्बापुर आया था। तभी नेशनल हाईवे 2 पर अम्बापुर ओवर ब्रिज के समीप दूसरी बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी 108 एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे बाइक सवार को घर जाने की सलाह दी वहीं संदीप कुमार को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share