उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहर गांव के समीप स्थित नेशनल हाईवे 2 पर रोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया जिससे युवाक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौहर गांव निवासी पुन्नी सिंह का 32 वर्षीय पुत्र ज्ञान सिंह घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह गाँव के समीप स्थित नेसनल हाइवे 2 पर रोड पार करने लगा तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!