G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ते समय अधेड़ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रेल बाजार मोहल्ला गुरुद्वारा वाली गली मकान नंबर 305 निवासी स्वर्गीय राम गोपाल का 55 वर्षीय पुत्र राम किशोर पटेल आज सुबह प्रयागराज जाने के लिए घर से निकला जब वह स्टेशन पहुंचा तो ट्रेन अपने प्लेटफार्म से आगे बढ़ चुकी थी। तभी वह दौड़ते हुए ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास करने लगा और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी आरपीएफ व परिजनों को हुई को हुई तो तुरंत मौजे पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share