G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के किशुनपुर मजरे मथुरापुर गांव में युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार की बात रेफर कर दिया। जानकार के अनुसार थाना क्षेत्र के किशुनपुर मजरे मथुरापुर गाँव निवासी राजेश कुमार का 25 वर्षीय पुत्र दिलीप उर्फ रामनरेश ने घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया 3 फरवरी 2024 को सुषमा देवी के साथ उसकी शादी हुई थी मृतक खेती किसानी करता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share