उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव गाँव में संदिग्ध अवस्था में महिला की घर में मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रामपुर थरियांव गाँव निवासी राम विलास की 26 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी की घर के अंदर संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुचे मृतिका के देवर सूरज सिंह ने बताया मृतिका का मायका हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर गाँव था। उसकी शादी 9 वर्ष पूर्व हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

