G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिधाव गांव निवासी गोवर्धन की 35 वर्षीय पत्नी जय देवी अपने भाई शिव लखन के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रही थी। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बे के समय पहुंची। तभी ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बहन-भाई दोनों घायल हो गए।

घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए बहुवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार तिवारी व पायलेट अजय कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने शिव लखन को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह दी वहीं जय देवी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share