G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले कल्यान पुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर चौड़गरा ओवर ब्रिज के समीप दो बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक में सवार दम्पति गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको सरकारी 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के अखिलाबाद निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार अपनी 37 वर्षीय पत्नी गीता देवी को बाइक पर सवार कर कानपुर किसी काम से जा रहा था। तभी चौडगरा ओवर ब्रिज के समीप पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें अशोक और उसकी पत्नी गीता देवी दोनो गम्भीर रुप से घायल हो गए।

घटना की सूचना राहगीरों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची। एम्बुलेन्स के कर्मचारी उत्तम कुमार व बृजेंद्र ने दोनो घायलों को इलाज के लिए सी.एच.सी गोपालगंज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल महिला गीता देवी को सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share