उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के पधारा रसूलपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम भरोसे का 45 वर्षीय पुत्र राजू सिंह ई-रिक्शा पर सवार होकर कल्यापुर थाना क्षेत्र आया था।

तभी उसका रिक्शा पहुर गाँव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार राजू सिंह घायल हो गया, घायल को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!