G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा कमालपुर गाँव में घर में सो रही महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की ब्यवस्था कर रहे थे। तभी उसकी घर पर ही मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलंदा कमलपुर गांव निवासी राम सिंह की 62 वर्षीय पत्नी राम शखी बीती रात अपने घर में सो रही थी। तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब परिजनों को हुई तबतक बहुत देर हो चुकी थी। परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाना चाह रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share