उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत बुधाईयापुर मजरे एकारी गाँव में मंगलवार को हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य रूप से आल्हा गायन का आयोजन किया गया। आल्हा सुनने के लिए आसपास के दर्जनों गाँव के लोगों की भीड़ उमडी पड़ी। मुख्य अतिथि हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, पूर्व हसवा ब्लॉक प्रमुख अक्षय कुमार लोधी एवं रमवां पंथूवा जिला पंचायत सदस्य मुनेश्ववर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि अभिषेक तिवारी, भाजपा नेता विनोद केशरी, फूल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद जीत लोधी को आल्हा कमेटी के सदस्यों द्वारा फूलों की माला पहनाकर प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। आल्हा सम्राट राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त स्व. लल्लू बाजपेयी की शिष्या नैना गौतम को हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान, भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, पूर्व हसवा ब्लॉक प्रमुख अक्षय लोधी, जिला पंचायत सदस्य मुनेश्ववर सिंह चौहान ने फूलों की माला एवं पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। नैना गौतम ने आल्हा गायन करते हुए श्रोताओं को सुनाया तो लोगों ने जमकर आनन्दित हुए। किया गया। आल्हा सुनने के लिए आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमडी़। नैना गौतम आल्हा की नदी बेतवा की लड़ाई पर सुनाते हुए बोल रही थी कि बड़े लड़ईया महुबे वाले, जिनसे हार ग ई तलवार। एक कै मारे दुई मरि जाए, तीसर खौफ खाए मरि जाए। मातृ से बढि कै मातृभूमि राख धरम महोबे क्यार। नदी बेतवा की घाटिन मा बाजी धुमि-धुमि तलवार। 15 वर्षों से लगातार नैना गौतम आल्हा गायन क्षेत्र सफलता पाते हुए उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी अपना नाम रोशन कर रहीं।आल्हा गायन में उन्नाव, फतेहपुर, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज सहित अब तक दर्जनों शहरों में आल्हा गायन प्रस्तुत किया है। इसके मौके पर ओमप्रकाश लोधी, राजेश विश्वकर्मा , जितेंद्र विश्व कर्मा, विजय श्याम गौड़, विजय यादव, गुलाब, भूल्लू पाल, रामखेलावन, सरवर, मोहन पाल, राकेश देहाती, बादल,
सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौहजूद रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!