G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे के समीप स्थित खेतो में गुरूवार की सुबह खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसकर किसान गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शाह कस्बा निवासी रामकृपाल का 28 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार गुरूवार की सुबह आठ बजे अपना निजी ट्रैक्टर लेकर खेत जोत रहा था। तभी अचानक वह रोटावेटर में फंस गया। काफी देर बीत जाने पर जब वह घर नहीं आया तो परिजन खेत पहुंचे जहां राकेश गम्भीर अवस्था में खून से लथपथ पड़ा था।

घटना की सूचना समाज सेवी अशोक तपस्वी को दी गई। सूचना मिलते ही अपनी एम्बुलेन्स के साथ मौके पर पहुंचे समाज सेवी ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share