G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार गंभीर से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रौपत का डेरा मजरे देवमऊ गांव निवासी शिवबली का 56 वर्षीय पुत्र रमेश शर्मा ई-रिक्से पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसका रिक्शा थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप पहुंचा तभी रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे रिक्शे पर सवार रमेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल घायल रमेश शर्मा का इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share