उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील परिसर के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों के 99 प्रार्थना पत्रों में 08 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। और शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने हेतु आदेश दिए गए। खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस दिवस में फरियादियों की प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करते हुए अपर जिलाधिकारी ने बताया कि फरियादियों की कुल 99 प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए हैं। जिसमें से लगभग 8 शिकायतों को मौके पर निस्तारण किया गया है। और उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें राजस्व राजस्व, पुलिस, विद्युत,जल निगम से सम्बंधित प्राप्त किया गया। और शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने हेतु आदेशित किया गया है।वही एडिशनल एस पी विजय शंकर ने पुलिस से सम्बंधित मामलों को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्रीय थानो के एस आई व आये प्रभारियों को स्कूलों व विद्यालयों में छुट्टी के समय मुस्तैद रहने हेतु व महिला कांस्टेबलों को समय से विद्यालयों में भेजकर सुरक्षा का भरोसा दिलाएं। और इर्द-गिर्द घूमने वालों पर कड़ी नजर रखने हेतु आदेशित किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एडिशनल एसपी उपजिलाधिकारी अजय कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय, तहसीलदार जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी वा ओम प्रकाश, नगर पंचायत खागा अधिशासी अधिकारी देवहुती पांडेय व खखरेरु अधिशासी अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशीष पांडेय, पूर्ति निरीक्षक हरीश रावत व भास्कर मिश्रा, ऐराया खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह, विद्युत एसडीओ दीपक सिंह, खंड विकास अधिकारी अशोक सिंह व अजय कुमार तिवारी, एस आई रमेश चंद्र, कृषि विभाग देवेंद्र मिश्रा, पुलिस कस्बा इंचार्ज बिंदेश्वरी गिरी समस्त थानों के एस आई व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By