G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुजरही गाँव के समीप बिजली पावर हाउस के पास बाइक और साइकिल की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के सधुवा गांव निवासी रामचंद का 22 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुजरही गांव के समीप स्थित पावर हाउस के पास पहुंची तभी साइकिल सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए घायल अवस्था में हरदो सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से बाइक सवार सत्यम को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साइकिल सवार के परिजन उसको किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share