उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के सथरियांव गांव निवासी अब्दुल हमीद की 25 वर्षी पुत्री अफसाना कानपुर जनपद में अपनी ससुराल में घर की छत पर चढ़कर घर के समीप लगे गूलर के पेड़ से बकरियों के लिए पत्ती तोड़ रही थी। तभी उसका पैर फिसला और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के सथरियांव गांव निवासी अब्दुल हामिद उर्फ पुती की 25 वर्षीय पुत्री अफसान की शादी कानपुर जनपद के नरवल थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी शकील अहमद के साथ हुई थी।

वही ससुराल में अफसाना घर के समीप लगे गूलर के पेड़ से छत पर चढ़कर पत्ती तोड रही थी। तभी उसका पर फिसला और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इधर हादसे की सूचना अफसाना के पिता अब्दुल हमीद को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और पुत्री को इलाज के लिए फतेहपुर के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By