G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के टीसी ईकारी गांव के समीप साइकिल और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टीसी ईकारी गांव निवासी रईस अहमद की 55 वर्षीय पत्नी कैसर जहां अपने पुत्र मोहम्मद अहमद के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रही थी। जैसे ही उसकी बाइक गांव के बाहर पहुंची सभी सामने से आए साइकिल सवार से उसकी भिड़ंत हो गई।

जिसमें बाइक पर सवार कैशर जहां घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share