G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के बडेरा पर मजरे कसरांव गांव के समीप स्थित खेत में लगे ट्यूबवेल को चालू करने गई महिला की बिजली के करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बडेरा पर मजरे कसरांव गांव निवासी दिनेश कुमार की 50 वर्षीय पत्नी कमलेश कुमारी गांव के समीप स्थित खेत मे लगे ट्यूबवेल को चालू करने गई थी। काफी समय बीतने पर जब महिला लौटकर घर नहीं आई तो खोजते हुए खेत पहुंचे मृतिका के पुत्र पुष्पेंद्र ने देखा की मां की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share