G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गांव में युवक अपने घर की छत पर किसी काम से गया था। तभी उसका पैर फिसला और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गांव निवासी स्व. राजकुमार का 25 वर्षीय पुत्र सत्यम आज सुबह अपने घर की छत पर किसी काम से गया था।

तभी उसका छत पर पैर फिसला और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ्य लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share